खाली-खाली
घर मेरा,
साज-ओ-सामान से भरा ।
मन मेरा
आंखे मेरी,
पर सपने “तेरे” खड़े-खड़े।
गली-गली
ढूंढ़ता हूं
पूछता हूं “तेरा” पता
पर अपनी मंजिल मालूम नहीं।
धरती
आकाश
जिंदगी-मौत
परिभाषाएं सब मालूम है,
इंतजार है फिर भी
लौट आएगी-लौट आएगी।
वक्त दिया
जिंदगी दी
सपने सारे गंवा किया,
सोचता हूं
और, क्या दूं
और, क्या दूं ?

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें