पंजाब नेशनल बैंक
एकाउंट नंबर- 3891000100013576
एकाउंट होल्डर- जेडीयू
.....हर पार्टी की तरह जेडीयू का भी बैंक एकाउंट है... और, ये नंबर उसी बैंक एकाउंट का है.... जो पिछले कई सालों से खामोशी से प्रदेश की सत्ता पर काबिज पार्टी की असलियत को सहन करते जा रहा है... आज हम आपको उसी उसी खामोशी की आवाज बताने जा रहे हैं .... आपको उस पार्टी की सच्चाई बता रहे हैं, जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव हैं...औऱ जिस पार्टी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
पंजाब नेशनल बैंक के इस एकाउंट में दो जनवरी 2008 से 29 सितम्बर 2010 के बीच करोड़ो का लेन देन हुआ....इनकम टैक्स के नियमों के मुताबिक अगर किसी राजनीतिक पार्टी के एकाउंट में दस लाख रूपये एक साथ आते हैं तो उसकी जानकारी बैंक को आयकर विभाग के इन्वेस्टीगेटिव सेल को देनी होगी....लेकिन मामला सत्ताधारी पार्टी का था सो बैंक ने ऐसा कुछ भी नहीं किया।
बैंक इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहा है... लेकिन मजे की बात ये है कि क्षेत्रीय पार्टी जेडीयू के इस कारगुजारी के बारे में प्रदेश निर्वाचन कार्यालय को कुछ भी जानकारी नहीं है....जब इस बारे में उनसे पुछा गया तो उनका जवाब था शायद मुख्य निर्वाचन कार्यालय दिल्ली को इस बारे में जानकारी हो।
चुनाव विशेषज्ञ की राय में पार्टियां चुनाव आयोग को जो ब्यौरा दोती है...उसमें भारी गड़बड़ी होती है.क्योंकि ऐसा खातों का कोई ऑडिट रिपोर्ट नहीं होता....जिसका फायदा राजनीतिक पार्टियां उटाती है।
2 जनवरी 2008 से 29 सितम्बर 2010 के बीच 30 करोड़ 13 लाख 68 हजार 585 रूपये का लेन देन हुआ... इसमें से 9 करोड़ 69 लाख 18 हजार 439 रूपये खर्च किए गए....तो 20 करोड़ 44 लाख 50 हजार 146 रूपये पार्टी के एकाउंट में जमा हुए....।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें